Social Media Par Gujarat Ki Navratri Ko Badnaam Karne Wale Fake Trends Aur Sachai
* गुजरात में जैसे ही नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आता है, सोशल मीडिया पर कुछ रील्स और वीडियो की बाढ़ आ जाती है, जिनमें दावा किया जाता है कि इन दिनों गर्भ निरोधक चीजों की बिक्री भारी मात्रा में बढ़ जाती है, होटल फुल हो जाते हैं और कपड़ों को लेकर तरह-तरह की नकारात्मक बातें फैलाई जाती हैं।
* लेकिन जो लोग असल में सालो-साल से गुजरात की संस्कृति और नवरात्रि को नजदीक से देखते और जीते हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि यह सब सिर्फ सनसनीखेज हेडलाइंस और व्यूज पाने का एक जरिया है, जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं होता।
* सच तो यह है कि इन दावों का कोई ऑथेंटिक डेटा या प्रूफ किसी के पास नहीं होता। अगर थोड़ी-बहुत बिक्री बढ़ती भी है, तो उसके पीछे शादीशुदा परिवारों की सामान्य जरूरतें होती हैं।
* इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान छोटे-छोटे कस्बों और गाँवों से परिवार के परिवार और युवा जब बड़े शहरों (जैसे अहमदाबाद, वडोदरा या सूरत) में गरबा देखने या खेलने आते हैं, तो नेचुरली होटल्स और गेस्ट हाउस में बुकिंग बढ़ जाती है—इसे गलत रंग देना पूरी तरह गलत है।
* जहाँ तक बात कपड़ों की है, तो गरबा एक पारंपरिक और एनर्जेटिक डांस फॉर्म है, जिसमें माता की आराधना के साथ-साथ भारी-भरकम ट्रेडिशनल ड्रेसेज (चणिया-चोली या केડિયા) पहनी जाती हैं, न कि कोई स्विमिंग या मॉडलिंग का कॉम्पीटिशन होता है।
* ऐसे वीडियोज सिर्फ और सिर्फ गुजरात की सांस्कृतिक छवि को धूमिल करने और सोशल मीडिया पर टीआरपी बटोरने के लिए फैलाए जाते हैं।
* वैसे क्या आपने भी सोशल मीडिया पर गुजरात की संस्कृति को लेकर ऐसे भ्रामक और नेगेटिव वीडियोज देखे हैं? कमेंट करके जरूर बताइएगा!
Gujarat Navratri Social Media Myths, Defaming Gujarat Culture Real Truth, Garba Festival Controversy Facts, Vadodara Navratri Reality
#GujaratNavratri #NavratriReality #GujaratiCulture #StopFakeNews #HemnandanDotCom
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें