Real Superhero Of Gujarat: Garba Free VIP Pass Craze * गुजरात में असली सुपरहीरो उसे नहीं कहते जो उड़ सकता है, बल्कि उसे मानते हैं जो नवरात्रि में गरबा का फ्री VIP पास अरेंज करवा दे! * इन सुपरहीरोज़ को लोग पूरा साल भले ही कॉल भी न करें, लेकिन जैसे ही भादरवा महीना खत्म होने आता है, अचानक बोलने लगते हैं—"अरे भाई! वो तो मेरे सगे भाई से भी बढ़कर है!" * यहाँ फ्री पास का क्रेज़ ऐसा है कि लोग फ्री पास के चक्कर में बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल फूंककर शहर के दूसरे कोने तक चले जाएँगे... * लेकिन घर के पास वाले ग्राउंड की 150 रुपये की टिकट अपनी जेब से कभी नहीं खरीदेंगे! * क्योंकि भाई साहब! गुजरात में जुगाड़ से फ्री पास लेकर गरबा ग्राउंड में एंट्री मारने का जो स्वैग है, वो पैसे देकर टिकट खरीदने में कहाँ! * हद तो तब हो गई जब पिछले साल यूनाइटेड वे (United Way) के गरबे का सिर्फ देखने वाला पास लेने के लिए भी लोगों ने पोर्टर (Porter) से कूरियर करवा लिया! * वैसे क्या आपके पास भी किसी बड़े गरबे का फ्री VIP पास दिलाने वाली सुपरपावर है? कमेंट करके ज़रूर बताइएगा! Guja...
Lets explore Gujarat together