Real Superhero Of Gujarat: Garba Free VIP Pass Craze
* गुजरात में असली सुपरहीरो उसे नहीं कहते जो उड़ सकता है, बल्कि उसे मानते हैं जो नवरात्रि में गरबा का फ्री VIP पास अरेंज करवा दे!
* इन सुपरहीरोज़ को लोग पूरा साल भले ही कॉल भी न करें, लेकिन जैसे ही भादरवा महीना खत्म होने आता है, अचानक बोलने लगते हैं—"अरे भाई! वो तो मेरे सगे भाई से भी बढ़कर है!"
* यहाँ फ्री पास का क्रेज़ ऐसा है कि लोग फ्री पास के चक्कर में बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल फूंककर शहर के दूसरे कोने तक चले जाएँगे...
* लेकिन घर के पास वाले ग्राउंड की 150 रुपये की टिकट अपनी जेब से कभी नहीं खरीदेंगे!
* क्योंकि भाई साहब! गुजरात में जुगाड़ से फ्री पास लेकर गरबा ग्राउंड में एंट्री मारने का जो स्वैग है, वो पैसे देकर टिकट खरीदने में कहाँ!
* हद तो तब हो गई जब पिछले साल यूनाइटेड वे (United Way) के गरबे का सिर्फ देखने वाला पास लेने के लिए भी लोगों ने पोर्टर (Porter) से कूरियर करवा लिया!
* वैसे क्या आपके पास भी किसी बड़े गरबे का फ्री VIP पास दिलाने वाली सुपरपावर है? कमेंट करके ज़रूर बताइएगा!
Gujarat Garba Pass Craze, United Way Baroda Pass Jugad, Navratri VIP Pass Gujarat Culture, Vadodara Garba Mindset
#NavratriSpecial #GarbaPass #VadodaraGarba #GujaratCulture #HemnandanDotCom
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें