सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 30, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Derani Jethani Ka Prem Aur Dilwara Na Gokhla

Derani Jethani Ka Prem Aur Dilwara Na Gokhla  * गुजरात में दो सगे भाइयों की पत्नियों को देवरानी-जेठानी कहा जाता है।  * और देवरानी-जेठानी के बीच में बहुत ही गहरा प्रेम संबंध देखने को मिलता है।  * और पत्नियां जब एक दूसरे से मिलजुलकर रहती हैं तो दो भाई एक और एक 11 की कहावत को सच करने लग जाते हैं।  * देवरानी जेठानी बड़ा पाव, देवरानी जेठानी ब्रेड पकौड़ा, देवरानी जेठानी आइसक्रीम से लेकर देवरानी-जेठानी के ऊपर फिल्में भी बन चुकी हैं।  * और वाघेला वंश के मंत्री वास्तुपाल और तेजपाल की पत्नियां अनुपमा देवी और ललिता देवी के बीच में भी ऐसा ही संबंध देखने को मिलता है।  * जब दिलवाड़ा का जैन मंदिर बन रहा था तब देवरानी-जेठानी के बीच में नक्काशीदार गोखले बनाने की कंपटीशन लग गई।  * और आज 800 साल बाद भी देवरानी-जेठानी के गोखले देखने लायक हैं।  * तो आपका अपनी देवरानी या जेठानी के साथ कैसा रिश्ता है? SEO Keywords: Derani Jethani Relationship Gujarat, Dilwara Temple Derani Jethani Na Gokhla, Vastupal Tejpal Anupama Lalita Devi, Gujarat Culture Food Derani Jethani, Dilwa...

Vaghela Vansh Ke Chatur Mantri Vastupal Aur Tejpal

Vaghela Vansh Ke Chatur Mantri Vastupal Aur Tejpal  * गुजरात में वाघेला वंश की शानदार सफलता के पीछे उनकी रीढ़ की हड्डी थे उनके दो चतुर मंत्री—वास्तुपाल और तेजपाल।  * कूटनीति, अर्थशास्त्र और रणनीतिक समझ में इन दोनों पोरवाड़ वणिक भाइयों की प्रतिभा की तुलना अकबर के नौ रत्नों से भी की जा सकती है।  * ये दोनों न केवल राजा वीरधवल और विसलदेव वाघेला के अत्यंत भरोसेमंद सलाहकार थे, बल्कि कुशल योद्धा, वित्तीय रणनीतिकार और असाधारण प्रशासक भी थे।  * अपनी चतुर रणनीति से इन्होंने खंभात के समृद्ध बंदरगाह का प्रबंधन संभाला, गुजरात की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और सिंध व मालवा के आक्रमणकारियों से राज्य की सीमाओं की रक्षा की।  * स्थापत्य कला में इनका योगदान अतुलनीय है; इन्होंने माउंट आबू में संगमरमर का विश्वप्रसिद्ध 'लुणा वसही' (दिलवाड़ा) जैन मंदिर और गिरनार पर भव्य जिनालय बनवाए।  * इनके बारे में प्रसिद्ध है कि इन्होंने उस समय लाखों स्वर्ण मुद्राएँ जनकल्याण, साहित्य को संरक्षण देने, कुएँ-बावड़ियाँ और धर्मशालाएँ बनवाने में दान कर दी थीं।  * वास्तुपाल स्वयं 'लघु सरस्वती' के...

Train Me Auto Rickshaw Viral Video Aur Marathi Language Mandatory Controversy

Train Me Auto Rickshaw Viral Video Aur Marathi Language Mandatory Controversy  * गुजरात में एक वीडियो बड़ा ही वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के कुछ लोग ट्रेन में रिक्शा को चढ़ाते हुए दिख रहे हैं और बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में मराठी सीखना कंपलसरी हो गया है इसलिए जो लोग मराठी नहीं सीख पा रहे हैं वो लोग महाराष्ट्र छोड़कर जा रहे हैं।  * कुछ लोग यह भी कमेंट कर रहे हैं कि बिहारियों को ट्रेन मिल जाए तो वो लोग उसमें एरोप्लेन भी घुसाकर ले जा सकते हैं और यह बात 100% सही भी है।  * क्योंकि हम बिहारियों को नौकरी करना हो या फिर ट्रैवल करना हो पहली प्रायोरिटी ट्रेन ही होती है।  * लेकिन ट्रेन से रिक्शा ले जाना हो या फिर अपनी कार ले जाना हो यह कोई इल्लीगल चीज नहीं है।  * ट्रेन में एक लगेज का डब्बा होता है, आपके पास अपनी सीट पर रखने से ज्यादा जो भी सामान हो आप उसे लगेज में बुक करवा सकते हैं और ज्यादातर केस में आपका सामान आप ही के ट्रेन में लगे लगेज वाले डब्बे में आपके साथ ही जाता है।  * और हम जहां रहते हैं वहां की भाषा तो हमें सीखनी ही चाहिए।  * लेकिन इसे कंपल्सरी क...

Gujarat Me Rakshabandhan, Nariyeli Purnima Aur Bhabhi Ni Rakhdi

Gujarat Me Rakshabandhan, Nariyeli Purnima Aur Bhabhi Ni Rakhdi  * गुजरात में रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन को राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा; अब यह देराणी-जेठाणी, बुआ-भतीजा और देवर-भाभी तक पहुंच चुका है।  * और खास बात यह है कि आपको बाजार में 'भाभी नी राखड़ी' भी आसानी से मिल जाएगी।  * कल हमने बाजार में देखा कि रिमोट कार वाली राखी मिल रही है, जिसमें कार का रिमोट राखी में चिपकाया हुआ है और बटन दबाने से कार चलती है।  * यहां बहन तो भाई को राखी बांधती ही है, कभी-कभी भाई भी बहन को राखी बांध देता है—क्योंकि यहां महिलाएं इतनी सशक्त हो चुकी हैं कि बहन अपने भाई की रक्षा करने लग जाती है।  * और आज ही के दिन समुंदर के किनारे रहने वाले और मछली पकड़ने वाले लोग नारियली पूनम (Nariyeli Purnima) मनाते हैं।  * वे समुंदर देवता को नारियल चढ़ाते हैं और नारियल की मिठाइयां जैसे कि नारियल पाक, कोकोनट बर्फी वगैरह खाते हैं।  * और ब्राह्मण लोग आज ही के दिन अपनी जनेऊ (जनोई) चेंज करते हैं।  * "કોણ હલાવે લીંબડી ને કોણ જુલાવે પીપળી, ભાઈ ની બેની લાડકી ને ભાઈલો જુલાવે ડાળખી..."  * तो...

Gujarat Aur Bihar Ke Kheto Ka Aakaar Aur Bantwara

Gujarat Aur Bihar Ke Kheto Ka Aakaar Aur Bantwara  * गुजरात में खेतों का आकार बहुत ही बड़ा-बड़ा होता है और कहीं-कहीं तो 20-20 बीघा के पट्टे मिल जाएंगे।  * जबकि हमारे बिहार में आपको एक बीघा का पट्टा मिलना भी मुश्किल है।  * और इसका मुख्य कारण है जनसंख्या और बंटवारा।  * अब जनसंख्या ज्यादा है तो हर व्यक्ति को छोटा-छोटा खेत तो मिलेगा ही।  * लेकिन जब गुजरात में बंटवारा होता है तो दोनों भाई बोलते हैं कि ये वाला खेत मैं ले लेता हूं, वो वाला तू ले ले।  * बड़ा खेत होने का फायदा ये है कि खेत के कोने में छोटा सा घर जैसा बना लीजिए और खेती के रिलेटेड सारा सामान वहीं पड़ा रहेगा।  * चारों तरफ खेत होता है और बीच में सुंदर सा शेड बना होता है।  * मेरे एक दोस्त ने आम का बगीचा खरीदा, तो मैंने सोचा 10-20 पेड़ होंगे—उसने बताया कि 10-20 पेड़ नहीं, 10 बीघा का एक बगीचा है!  * लेकिन हमारे बिहार में बोलेंगे कि ये वाले खेत में से आधा मैं लूंगा, आधा तू ले ले; उस खेत में से भी आधा मैं लूंगा, आधा तू ले ले।  * अब छोटे-छोटे खेत रहेंगे तो आपको 10 जगह पर ध्यान रखना पड़ेगा ...

Gujarat Ke Adivasi Aur Pedo Ka Pavitra Nata

Gujarat Ke Adivasi Aur Pedo Ka Pavitra Nata  * गुजरात में आदिवासी लोग पेड़ों को अपने शरीर का अंग और परिवार का सदस्य मानते हैं।  * इसीलिए जिन जिलों में आदिवासी जनसंख्या ज्यादा है—जैसे कि डांग, छोटा उदयपुर, दाहोद, नर्मदा, नवसारी वगैरह—वहाँ आपको जंगली क्षेत्र ज्यादा देखने को मिलेगा।  * कई समुदायों में जब बच्चा जन्म लेता है तो पेड़ लगाना शुभ माना जाता है, और पेड़ काटना तो देवी-देवताओं को नाराज करने जैसा घोर अपराध माना जाता है।  * राठवा और भील समुदाय के लोग तो ताड़, सागौन और महुआ जैसे पेड़ों की पूजा भी करते हैं।  * तापी और नर्मदा जिले में देव मोगरा और कंसारी देवी की पूजा होती है।  * अभी-अभी एक अंकल ने यहाँ पेड़ से एक डाल तोड़ी और उसके पत्ते व डंडी को अपनी जेब में रख लिया।  * मैंने पूछा, "काका, इससे तो आप दातून करोगे लेकिन इसको क्यों जेब में रख रहे हो?"  * बोले, "बेटा, इसके पत्तों को उबालकर मैं नहाऊँगा और इसका जो सीख है, यह मेरे खाने के बाद दांत खोदने के काम आता है।"  * तो आपने कौन सा पेड़ लगाया है, कमेंट में उसका फोटो जरूर डालना! SEO Keywords: Guj...