Safety In Gujarat: Redi Par Helmet Aur No Tension
* गुजरात में रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों पर लटका हुआ थैला या सीट पर रखा हुआ हेलमेट दिख जाना बिल्कुल ही आम बात है!
* जबकि देश के कई हिस्सों में अगर आप रोड के किनारे सिर्फ बाइक भी खड़ी कर दें, तो हर पल चोरी होने की चिंता दिमाग में चलती रहती है।
* पिछले हफ्ते मुझे वडोदरा से अहमदाबाद जाना था, तो सुबह-सुबह बड़ौदा डेरी (Vadodara Dairy) के पास मेरी बाइक पंचर हो गई।
* अब इतनी सुबह दुकान तो खुली नहीं थी, तो मैंने बेझिझक बाइक वहीं सड़क किनारे खड़ी की और रैपिडो (Rapido) बुक करके अहमदाबाद निकल गया!
* अगले दिन शाम को जब पूरे 36 घंटे बाद वापस आया, तो देखा कि गाड़ी वैसे की वैसे ही सुरक्षित खड़ी थी!
* पंचर बनवाया और शांति से बाइक लेकर घर आ गया—लेकिन इन पूरे 36 घंटों में बाइक चोरी होने का ख्याल एक बार भी दिमाग में नहीं आया।
* गुजरात का यह ज़बरदस्त लॉ एंड ऑर्डर और लोगों का भरोसा ही इसे देश का सबसे सुरक्षित राज्य बनाता है!
* वैसे आप अपने शहर या राज्य में कितना सेफ फील करते हैं? कमेंट करके ज़रूर बताइएगा!
Gujarat Safety Culture, Vadodara Law And Order, Safe Cities In India, Gujarat Peace And Trust
#SafeGujarat #Vadodara #GujaratDiaries #LawAndOrder #HemnandanDotCom
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें