Bijli Bill Me Naam Change Karna Ab Hua Ekdum Aasaan
* गुजरात में बिजली के बिल में नाम बदलवाना या कोई सुधार करवाना इतना आसान और सस्ता है कि एक बार तो यकीन ही नहीं होता!
* सबसे पहले 'ई-विद्युत' (e-Vidyut) पोर्टल पर अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्टर करना होता है।
* इसके बाद अपने एरिया की डिस्कॉम (जैसे DGVCL, UGVCL, MGVCL आदि) को सेलेक्ट करके लॉग-इन करना है।
* कंज्यूमर नंबर (Consumer Number) डालकर 'LT Name Change' वाले ऑप्शन पर जाना है और अपना फोटो, साइन, पुराना लाइट बिल, आधार कार्ड, इंडेक्स और ओनरशिप दस्तावेज की कॉपी को सेल्फ-अटेस्ट करके अपलोड कर देना है।
* सबमिट करते ही फीस के नाम पर सिर्फ ₹20 का ऑनलाइन पेमेंट करना होता है—वहीं स्क्रीन पर स्कैनर खुल जाता है!
* पेमेंट होते ही मात्र 2-3 दिन के अंदर आपके बिजली बिल में नाम अपडेट होकर आ जाता है।
* हाँ, अगर दस्तावेज में दो लोगों का नाम है, तो उनमें से किसी एक का ₹300 वाले स्टैंप पेपर पर नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) बनवाना पड़ता है।
* वैसे आपके एरिया की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (Discom) कौन सी है? कमेंट करके ज़रूर बताइएगा!
Gujarat Bijli Bill Name Change, e Vidyut Portal Gujarat, DGVCL UGVCL MGVCL Update, Electricity Bill Name Transfer
#GujaratElectricity #e_Vidyut #BijliBill #ConsumerServices #HemnandanDotCom
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें