Kuber Bhandari Temple (Karnali) Aur Narmada Parikrama Ki Kahani
* गुजरात में एक ऐसा मंदिर है जहाँ लगातार पाँच अमावस्या को यदि आप दर्शन करने चले गए, तो आपके जीवन में सुख और समृद्धि तो आएगी ही, पुराना कर्ज भी उतर जाएगा!
* बड़ौदा से लगभग 50 किलोमीटर और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से सिर्फ 30 किलोमीटर की दूरी पर कुबेर भंडारी मंदिर स्थित है।
* पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती जब यहाँ से गुजर रहे थे, तो माता को तीव्र भूख लग गई; आसपास जब कुछ खाने को नहीं मिला तो शिव जी ने हमेशा के लिए यहाँ अन्न और जल के रूप में बसने का संकल्प ले लिया।
* और इसीलिए आज भी कोई कुबेर भंडारी दर्शन करने जाता है, तो उसे महाप्रसाद के रूप में भरपेट भोजन मिलता है—यहाँ कोई भूखा नहीं लौटता!
* नर्मदा नदी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए तो कुबेर भंडारी के दर्शन करना बेहद अनिवार्य माना जाता है।
* और हम लोग तो दर्शन करने के बाद नाव पकड़कर सीधे त्रिवेणी संगम (चांदोद) भी चले गए, जिसके बारे में मैं अगले वीडियो में बताऊंगा—तो फॉलो जरूर कर लेना!
#KuberBhandari #Karnali #NarmadaGhat #GujaratTourism #VadodaraDiaries #HemnandanDotCom
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें