सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवोदय में बच्चों को फ़्री में मिलने वाली सुविधाएं। facility provided to Navodaya students

इन सुविधाओं को निम्नलिखित इन मुख्य केटेगरी में बांटा जा सकता है।

1) नवोदय में EDUCATION यानी पढ़ाई।
2)  SPORT, ART, NCC और MUSIC की व्यवस्था
3) रहने और खाने सुविधा।
4) मेडिकल की सुविधा।
5) SAFETY AND SECURITY यानी बच्चो कि देखभाल।
6) इन सुविधाओं की जांच और सिकायत का उपाय।
7) अन्य सुविधाएं जैसे , और रोजाना उपयोग के समान। 

नवोदय में EDUCATION यानी पढ़ाई

एजुकेशन देना नवोदय का मुख्य उद्देश्य है। इस को पूरा करने के लिए बच्चो को 
1) HIGHLY QUALIFIED TEACHERS जो कड़ी परीक्षा को पास करके और ट्रेनिंग लेने के बाद आते हैं। ताकि बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के सक्षम हो।
2) 8 घंटे का चुस्त टाइम टेबल जिससे कि बच्चों को पढ़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके।
3) एक कक्षा को दो भाग में करके 40 40 बच्चों को बांट दिया जाता है, ताकि हर बच्चे पर पूरी तरह ध्यान दिया जा सके।
4) छठवीं से आठवीं तक रीजनल भाषा यानी कि गुजरात में गुजराती महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी और जहां की अंग्रेजी भाषा मुख्य है वहां अंग्रेजी में शिक्षा दी जाती है, ताकि बच्चे अच्छे से समझ सके।
5) 3 भाषाओं का कांसेप्ट जिसमें हिंदी और अंग्रेजी मुख्य भाषा और तीसरे नंबर पर कोई एक रीजनल भाषा का उपयोग को पढ़ाया जाता है। इससे हर बच्चे को कम से कम 3 भाषाओं का ज्ञान होता है। मुझे तीनों आती हैं।
6) कक्षा की किताबें बिल्कुल फ्री में दी जाती हैं हर प्रकार का न्यूज़पेपर मैगज़ीन और कहानी की किताबें लाइब्रेरी से आसानी से पढ़ने को मिल जाती हैं। मैं नोवेल्स ज्यादा पढ़ता था।
7) डिजिटल युग में बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाता है और डिजिटल तरीके से पढ़ाया जाता है। मैने नवोदय में ही सबसे पहले कंप्यूटर देखा और सीखा था।
8) 9th से 12th तक की पढ़ाई English language में होती है। इसके लिए ज्यादातर नवोदय में 8 वी कक्षा से हि English language में पढ़ाना सुरू कर दिया जाता है।

SPORT, ART, और MUSIC की व्यवस्था

यह बात समझना जरूरी है कि सिर्फ पढ़ाई हि सबकुछ नहीं होती इसलिए नवोदय में इन एक्स्ट्रा कोरिक्युलर एक्टिविटी पर पूरा ध्यान दिया जाता है।
1) खेलने के लिए हर नवोदय में मैदान होता है, जिसमें मुख्य था फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, खो खो बास्केटबॉल, और वॉलीबाल के मैदान शामिल है। इन सारे खेलो को खेलने के लिए जरूरी सामान बच्चों को दिए जाते हैं। मै हैंडबॉल ज्यादा खेलता था।
2) चित्रकारी करने के लिए सारे सामान जैसे कि रंग बरस और ड्राइंग बुक दी जाती है और इसे सिखाने के लिए 8 टीचर भी होता है। बच्चो कि बनाई पेंटिंग्स को स्कूल की दिवालों पर लगाया जाता है। मेरी पेंटिंग प्रिंसिपल ऑफिस के ऊपर लगी है।
3) नवोदय में म्यूजिक के लगभग सारे ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट होते हैं, जिन्हें बच्चों को बजाना सिखाया जाता है, और इसके लिए भी अलग से एक शिक्षक होता है। कला को प्रदर्शित करने के लिए रोज सुबह की प्राथना के समय मौका मिलता है। मुझे सिर्फ तली बजाना आता हैं।
4) इन चीज़ों को ज्यादा से ज्यादा निखारने के लिए इंटर हाउस कॉम्पटीशन करवाया जाता है। बच्चो को कलस्टर रिजिनल, नेशनल और SGFI लेवल तक भेजा जाता है। मै रीजीनल तक तीन बार गया हूं।
5) नवोदय में NCC और स्काउट गाइड भी करवाया जाता हैं ताकि बच्चे देश सेवा के प्रति जागरूक हों और उनमें डिसिप्लिन का विकाश हों। मैने NCC JOIN किया था

रहने कि सुविधा 

1) रहने के लिए हॉस्टल होता है। हॉस्टल को कुल 3 भाग में बांटा गया है जिसमें से पहला भाग लड़कियों के लिए दूसरा भाग जूनियर लड़कों के लिए और तीसरा भाग सीनियर लड़कों के लिए होता है। इन तीनों भागों को चार चार भागों में बांटा जाता है जिनका नाम अरावली नीलगिरी शिवालिक और उदयगिरि होता है। इस तरह से कॉल कुल 12 हॉस्टल हो जाते हैं। मै उदयगीरी में था।
2) हॉस्टल में आपको बेड दिया जाता है गद्दा दिया जाता है चादर दी जाती है तकिया दिया जाता है कंबल दिया जाता है और पंखा भी दिया जाता है। 24 बच्चों के बीच दो लैट्रिंग और दो बाथरूम और साथ में कपड़े धोने के लिए कुछ खुली जगह दी जाती है।

खाने की सुविधा

नवोदय में उच्च कोटि का स्वादिष्ट और बिलकुल घर जैसा खाना मिलता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए एक व्यक्ति को नीयुक्त किया जाता है, जो इस चीज का जानकर हो।
1) खाने में आपको 7:00 बजे नाश्ता दिया जाता है 11:00 बजे भी हल्का नाश्ता दिया जाता है 1:00 बजे खाना दिया जाता है 5:00 PM हल्का नाश्ता जिसमें ज्यादातर फल दिए जाते हैं और रात को 8:00 बजे खाना दिया जाता है। 
2) सुबह के नाश्ते में दूध हमेशा होता है और साथ में पोहा भजिया छोले भटूरे पराठे आलू के गोटे मूंग की दाल चना मेसे एक एक कर रोज़ दिया जाता है। मुझे पोहा बहुत पसंद है।
3) दोपहर के खाने में सब्जी रोटी चावल दाल कुछ सलाद कभी-कभी पापड़ वगैरह दिए जाते हैं सब्जी ज्यादातर रोज अलग-अलग होती है जिसमें मूंग की सब्जी, चने की सब्जी, सोयाबीन की सब्जी, आलू की सब्जी, बैगन की सब्जी और हर प्रकार की हरी और सूखी सब्जी शामिल है। गर्मी के मौसम में छाछ दही दी जाती है। सोयाबीन मेरा प्रिय हैं।
4) शाम को ज्यादातर फल दिए जाते हैं जिनमें बैर, तरबूज, सेब, संतरे, केले मुख्य होते हैं और मौसम के हिसाब से अन्य फल भी दिए जाते हैं और कुछ ना रहने पर बिस्किट के पैकेट दिए जाते हैं। तरबुच के लिए लूट मच जाती थी।
5) रात का खाना भी ज्यादातर दोपहर जैसा ही होता है लेकिन इसे जितना हो सके अलका रखने की कोशिश की जाती है इसलिए कढ़ी खिचड़ी जैसी चीजें दी जाती हैं।
6) दसवीं और बारहवीं वालों को रात के 10:00 बजे चाय भी दी जाती है जिसे पीकर कुछ देर और पढ़ाई की जा सके। ग्यारहवीं वालो का भी जुगाड हो जाता है।

मेडिकल की सुविधा
Stethoscope,check,cure,cutout
1) हर साल हर बच्चे का मेडिकल चेकअप जिसमें मुख्यत वज़न उचाई रक्तचाप मापा जाता है। 
2) सर्दी बुखार होने पर जरूरी दवाइयां देने के लिए एक नर्स या डॉक्टर होते हैं।
3) हप्ते या 15 दिनों पर एक बार उच्च स्तर के डॉक्टर भी आते है जो कुछ समस्या हो तो जाच करते है।
4) स्वय कि सुरक्षा और सेहत को सही रखने के लिए जरूर सलाह देते है।
5) बच्चो को यौन शिक्षा भी दी जाती है जैसे एड्स कि जानकारी, कोंडम का उपयोग और महत्व बताया जाता है, लड़कियों को पीरियड्स के बारे में बताया जाता है।

SAFETY AND SECURITY यानी बच्चो कि देखभाल
School girls
1) बच्चे 10 से 12 साल के होते हैं इसलिए माता पिता को सेफ्टी और सिक्योरिटी का बहुत ज्यादा डर रहता है। मैं आपको बता दूं सेफ्टी और सिक्योरिटी के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि 
2) नवोदय विद्यालय लगभग 25 एकड़ की जमीन में बनाया गया होता है और इसकी एक निर्धारित बाउंड्री होती है जिसके बाहर किसी भी बच्चे को जाने पर रोक होती है।
3) और कोई अनजान व्यक्ति इस सीमा के अंदर बिना इजाजत के नहीं आ सकता है।
4) यह चीज ध्यान रखने के लिए हर हाउस के लिए दो हाउस मास्टर होते हैं जो 24 घंटे इस चीज को सुनिश्चित करते हैं और समय-समय पर बच्चों की गिनती कर इस चीज को सुनिश्चित करते रहते हैं और यह उनकी जवाबदारी भी रहती है इसलिए यहां के हाउस मास्टर माता पिता की तरह देखभाल करते हैं।
5) लड़कियों के लिए फीमेल शिक्षक की व्यवस्था रहती है जो समय समय पर सुनिश्चित करती है।
6) चार से पांच लड़कियों को हमेशा एक साथ रहने की इंस्ट्रक्शन दी रहती है ताकि कोई घटना होने पर बच्ची को संभाला जा सके और इसकी जानकारी हाउस मास्टर को दी जा सके।
7) और लड़कियों के हॉस्टल में किसी भी पुरुष को चाहे वह प्रिंसिपल ही क्यों ना हो, बिना किसी स्पेशल जानकारी दिए नहीं जा सकते हैं।

इन सुविधाओं की जांच और सिकायत का उपाय
A village school programme
1) इन सारी सुविधाओं को समय-समय पर जांचा जाता है इसके लिए एक जांच कमेटी होती है जिसमें प्रिंसिपल, जोनल प्रिंसिपल और कभी-कभी कलेक्टर को भी शामिल किया जाता है और समय-समय पर इन चीजों को जांचा जाता है और क्वालिटी का ध्यान रखा जाता है।
2) अलग-अलग चीजों की शिकायत करने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं, जैसे कि खाने पीने की शिकायत करने के लिए हर महीने मीटिंग होती है। जिसमें खाने के टाइम टेबल को बदला जा सकता है और सुझाव दिया जा सकता है।
3) हॉस्टल में कोई परेशानी हो उसके लिए हाउस मास्टर होता है। क्लास में कोई परेशानी हो उसके लिए क्लास टीचर होता है। खेलकूद में कोई परेशानी हो उसके लिए खेलकूद का टीचर होता है। और किसी और प्रकार की परेशानी हो तो आप सीधा प्रिंसिपल से इस बारे में शिकायत कर सकते हैं।
4) जब साल भर में एक बार कोई जांच कमेटी आती है तो वह भी बच्चों को स्वतंत्र रूप से मीटिंग में बुलाकर पूछती है। यदि उन्हें कोई परेशानी हो तो वह बता सकते हैं। उस समय पर वहां कोई नवोदय का टीचर नहीं होता इसलिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं होता और इस तरह नवोदय में सारी सुविधाएं समय पर और सही क्वालिटी की देना अनिवार्य हो जाता है।

उपयोग के समान

 फ्रि में मिलने वाले उपयोग के समान कि सूची 
 1) बेड, तकिया, चादर और कम्बल।
 2) थाली ग्लास कटोरी और चमच।
 3) कोर्स कि किताबे। लाइब्रेरी से अन्य किताबे, समाचार पत्र और मेगेजिन।
 4) हर महीने टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने और कपड़े धोने का साबुन।
 5) हर हाउस को चार झाड़ू, पोछा और बाथरूम साफ करने के लिए ब्रश, एसिड, फिनेल इत्यादि।
 6) हर साल एक जोड़ी चपल, दो जोड़ी स्पोर्ट्स के जूते और एक जोड़ी स्कूल का जूता और तीन जोड़ी मोजा।
 7) हर साल दो जोड़ी स्कूल ड्रेस और टाई बेल्ट इत्यादि।
 8) हर 2-3 साल पर स्वेटर।
 9) हर साल खेलने के लिए लोवर पेंट और टी शर्ट और खेलने के लिए लगने वाले सारे सामान।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवोदय के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में All About Navodaya in Hindi by Hemnandan नवोदय स्कूल की जानकारी

नमस्ते दोस्तों! आज नवोदय विद्यालय के बारे में जानेंगे। इस पोस्ट में आपको निम्लिखित सवालों के जवाब विस्तार पूर्वक दिया जाएगा। 1. नवोदय विद्यालय क्या है? और कहां है? 2. नवोदय कि परीक्षा कैसे दी जाती है? 3. नवोदय कि परीक्षा कि तैयारी कैसे करें? 4. नवोदय का रिजल्ट कहां देखे? 5. नवोदय में चयन हो जाने पर क्या करें? 6. नवोदय में क्या क्या सुविधाएं मिलती है? 7. नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का माध्यम, बोर्ड और शिक्षक कैसे होते है? 8. नवोदय में सुबह से शाम तक एक दिन कि दिनचर्या कैसी होती है? 9. नवोदय विद्यालय से पढ़ने के क्या फायदे और नुकसान है? जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्र अन्य स्कूलों की तुलना में इतने प्रतिभाशाली क्यों होते? 10. नवोदय में पढ़ने के बाद नवोदय के विद्यार्थी क्या करते है? Page navigatio तो आइए एक एक कर के आपके सारे सवलो के जवाब ढूंढ़ने कि कोसिस करते है। नवोदय विद्यालय क्या है?  नवोदय विद्यालय की स्थापना कब हुई ? जवाहर नवोदय विद्यालय जिसे भारत सरकार,  मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है।  CBSE की शिक्षा मिलती है। इसकी शरुआत प्रधानमं...

पुस्तक समीक्षा लिखने का सही तरीका उदाहरण के साथ। Book Review with example by Hemnandan

Book Review पुस्तक समीक्षा दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे पुस्तक समीक्षा का अर्थ! पुस्तक समीक्षा कैसे लिखते हैं? पुस्तक समीक्षा पर वीडियो कैसे बनाते हैं? पुस्तक समीक्षा में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए पुस्तक समीक्षा लिखने के या वीडियो बनाने के क्या फायदे हैं? पुस्तक समीक्षा लिखकर किस तरह कमाई की जा सकती है? और पुस्तक समीक्षा का भविष्य क्या है? तो शुरुआत करते हैं पुस्तक समीक्षा के अर्थ से Book Review का अर्थ! Book Review का अर्थ है कि पुस्तक के बारे में कम से कम समय में या शब्दों में ज्यादा से ज्यादा बताना और इसमें छुपे रहस्य को भी छुपा कर रखना पुस्तक समीक्षा में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए? पुस्तक का नाम लेखक का नाम प्रकाशन का नाम पुस्तक का मूल्य सारे किरदार का नाम कहानी का फ्लो किताब की लेखनी किताब में डायलॉग पुस्तक का कवर पुस्तक का वजन पुस्तक के फ़ॉन्ट और स्पेसिंग यदि आप किताब कि समीक्षा लिखना चाहते हैं तो आप सबसे पहले क्या लिखेंगे? कैसे शुरुआत करेंगे?  तो इसका उत्तर है कि पुस्तक समीक्षा में आप सबसे पहले पुस्तक का नाम लिखिए...

नवोदय और मेरे जीवन से जुड़ी कुछ कविताएं अंग्रेजी में (Hemnandan कि कविताएं भाग 2)

दोस्तो वैसे तो मै ज्यादातर हिन्दी में ही लिखता हूं पर कुछ कविताएं मैने अंग्रेजी में भी लिखी है और ये कविताएं लोगो द्वारा बहुत सराही गई है। आप भी इनका आनंद लीजिए। आशा है आपको भी पसंद आएंगी। पहली कविता है कि मै कुछ कहना चाहता हूं।  I want to  share something I want to  share something, something with you by my art. Because there are many, many memory in my heart. There are many memorable, a memorable moment in my life, but the best one is that I, I way into navodaya after big strife. The first day of navodaya, I start to cry, cry because I don't know anyone, on last day, eyes can't control tears, tears because I know everyone. Life is obstinate and difficult, and favorable circumstances are few, whatever I m and whatever becomes, only and only because of you. यह कविता JANAAB जो कि नवोदयविद्यालय के एलुमनी कि एक संस्था है, ने पसंद किया था और JNV SURAT कि सिल्वर जुबिली पर प्रकाशित अपनी मेगेजीन में सामिल क...