सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुस्तक समीक्षा लिखने का सही तरीका उदाहरण के साथ। Book Review with example by Hemnandan

Book Review पुस्तक समीक्षा

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे
  1. पुस्तक समीक्षा का अर्थ!
  2. पुस्तक समीक्षा कैसे लिखते हैं?
  3. पुस्तक समीक्षा पर वीडियो कैसे बनाते हैं?
  4. पुस्तक समीक्षा में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए
  5. पुस्तक समीक्षा लिखने के या वीडियो बनाने के क्या फायदे हैं?
  6. पुस्तक समीक्षा लिखकर किस तरह कमाई की जा सकती है? और
  7. पुस्तक समीक्षा का भविष्य क्या है?

तो शुरुआत करते हैं पुस्तक समीक्षा के अर्थ से

Book Review का अर्थ!
Book Review का अर्थ है कि पुस्तक के बारे में कम से कम समय में या शब्दों में ज्यादा से ज्यादा बताना और इसमें छुपे रहस्य को भी छुपा कर रखना

पुस्तक समीक्षा में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए?
  1. पुस्तक का नाम
  2. लेखक का नाम
  3. प्रकाशन का नाम
  4. पुस्तक का मूल्य
  5. सारे किरदार का नाम
  6. कहानी का फ्लो
  7. किताब की लेखनी
  8. किताब में डायलॉग
  9. पुस्तक का कवर
  10. पुस्तक का वजन
  11. पुस्तक के फ़ॉन्ट और स्पेसिंग

यदि आप किताब कि समीक्षा लिखना चाहते हैं तो आप सबसे पहले क्या लिखेंगे? कैसे शुरुआत करेंगे? 

तो इसका उत्तर है कि पुस्तक समीक्षा में आप सबसे पहले पुस्तक का नाम लिखिए, पुस्तक की उपलब्धिया लिखिए। उपलब्धियां से मेरा अर्थ है कि यह पुस्तक को कौन से अवार्ड मिले हैं? किस किस पुरस्कार से सम्मानित हुई है? और पुस्तक किस वर्ष में प्रकाशित हुई है? यह भी लिखें उसके बाद आप लेखक का नाम बताएं और लेखक की उपलब्धियां बताएं फिर यहां उपलब्धियां का अर्थ यही है कि लेखक को कौनसे-कौनसे पुरस्कार मिल चुके हैं? किस पेपर में लिखते हैं? किसी मैगजीन में लिखते हैं? और उसके दूसरी कौन सी फेमस किताबें हैं? इसके बाद आप प्रकाशन का नाम बताएं प्रकाशन किस स्थल पर है? वह भी बता सकते हैं, और उस प्रकाशन की जो फेमस किताब है, या वह प्रकाशन किस प्रकार की किताबों का प्रकाशन करता है? यह भी आप बता सकते हैं।

पुस्तक का मूल्य बताएं, आप बताएं कि आपने इसे कहां से खरीदा था, और कितने में खरीदा था। इसके बाद सारांश लिखें या बताएं, सारांश में कम से कम शब्दों में पुस्तक की पूरी कहानी जिसमें पुस्तक का जो अंत हो, ना बताया गया हो यदि यह कहानी की किताब है। किसी ट्विस्ट को छुपाया गया हो इस तरह से बताएं उसके बाद आप सारे किरदार को एक-एक करके बताएं। सारे किरदार के गुण के बारे में बताएं। कौन सा किरदार आपको कैसा लगा? यह भी बताएं। इसके बाद किताब का एक पैराग्राफ जो आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगा हो वह लिखें या वीडियो बना रहे हैं तो पढ़कर सुनाएं।इसके बाद आप कहानी का फ्लो बता सकते हैं। कहानी का फ्लो का मतलब होता है कहानी किस गति में आगे बढ़ती है? ज्यादातर किताबों में शुरुआत में कहानी धीमी होती है, बीच में रफ्तार पकड़ती है, और अंत में फिर से धीमी हो जाती है, तो इस तरह आप यह बता सकते हैं।

यदि उस पुस्तक पर यदि कोई फिल्म बनी है तो, वह भी बताएं। यदि उस पुस्तकको किसी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है तो, वह भी बताएं।आप पुस्तक को कहां से पढ़ा जा सकता है? उसकी ऑडियो क्लिप कहां मिलेगी? वीडियो क्लिप कहां मिलेगी? यह भी बता सकते हैं।आप किताब की लेखनी, किताब में जो डायलॉग हैं वह आपको कैसे लगे? यह बताएं।

आप पुस्तक का कवर, पुस्तक का वजन, पुस्तक के फ़ॉन्ट और स्पेसिंग बताएं।आपको इस पूरे किताब में किस चीज की कमी लगी? क्या चीज आपको अच्छा नहीं लगा? और किस तरह से यह किताब और भी बेहतर हो सकती थी यह बताएं। आप चाहे तो किताब को रेटिंग भी दे सकते हैं। और अंत में आप इस किताब को खरीदने और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

उदाहरण के लिए इन्हें देखे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नवोदय के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में All About Navodaya in Hindi by Hemnandan नवोदय स्कूल की जानकारी

नमस्ते दोस्तों! आज नवोदय विद्यालय के बारे में जानेंगे। इस पोस्ट में आपको निम्लिखित सवालों के जवाब विस्तार पूर्वक दिया जाएगा। 1. नवोदय विद्यालय क्या है? और कहां है? 2. नवोदय कि परीक्षा कैसे दी जाती है? 3. नवोदय कि परीक्षा कि तैयारी कैसे करें? 4. नवोदय का रिजल्ट कहां देखे? 5. नवोदय में चयन हो जाने पर क्या करें? 6. नवोदय में क्या क्या सुविधाएं मिलती है? 7. नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का माध्यम, बोर्ड और शिक्षक कैसे होते है? 8. नवोदय में सुबह से शाम तक एक दिन कि दिनचर्या कैसी होती है? 9. नवोदय विद्यालय से पढ़ने के क्या फायदे और नुकसान है? जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्र अन्य स्कूलों की तुलना में इतने प्रतिभाशाली क्यों होते? 10. नवोदय में पढ़ने के बाद नवोदय के विद्यार्थी क्या करते है? Page navigatio तो आइए एक एक कर के आपके सारे सवलो के जवाब ढूंढ़ने कि कोसिस करते है। नवोदय विद्यालय क्या है?  नवोदय विद्यालय की स्थापना कब हुई ? जवाहर नवोदय विद्यालय जिसे भारत सरकार,  मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है।  CBSE की शिक्षा मिलती है। इसकी शरुआत प्रधानमं...

नवोदय और मेरे जीवन से जुड़ी कुछ कविताएं अंग्रेजी में (Hemnandan कि कविताएं भाग 2)

दोस्तो वैसे तो मै ज्यादातर हिन्दी में ही लिखता हूं पर कुछ कविताएं मैने अंग्रेजी में भी लिखी है और ये कविताएं लोगो द्वारा बहुत सराही गई है। आप भी इनका आनंद लीजिए। आशा है आपको भी पसंद आएंगी। पहली कविता है कि मै कुछ कहना चाहता हूं।  I want to  share something I want to  share something, something with you by my art. Because there are many, many memory in my heart. There are many memorable, a memorable moment in my life, but the best one is that I, I way into navodaya after big strife. The first day of navodaya, I start to cry, cry because I don't know anyone, on last day, eyes can't control tears, tears because I know everyone. Life is obstinate and difficult, and favorable circumstances are few, whatever I m and whatever becomes, only and only because of you. यह कविता JANAAB जो कि नवोदयविद्यालय के एलुमनी कि एक संस्था है, ने पसंद किया था और JNV SURAT कि सिल्वर जुबिली पर प्रकाशित अपनी मेगेजीन में सामिल क...